देश

Breking News: सेना के जवान ने पत्नी के साथ लगाई फांसी, फंदे पर दोनों का शव देख सन्न रह गए लोग

धर्मशाला/जबलपुर

जैक रायफल में पदस्थ सेना के जवान ने अपनी पत्नी के संग फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर बरामद किया। वहीं अभी तक मौत की वजह पता नहीं चल पाई है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले निवासी जवान यहां जबलपुर में ही जैक रायफल में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि सिपाही पंकज सिंह बिना किसी सूचना के जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो जानने साथ जवान घर पहंचे तो पति पत्नी के आत्महत्या करने की जानकारी हुई। इस घटना के बाद आर्मी ऑफिसर्स और पुलिस भी उनके सरकारी क्वार्टर पर पहुंची जहां उनके शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। बताया जा रहा है कि पंकज और सुनीता की एक साल पहले ही शादी हुई थी और दोनों कुछ महीनों पहले यहां आकर रहने लगे थे। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।

See also  आजमगढ़: थाने में आरोपी की मौत के बाद बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियां तोड़ी; भारी फोर्स तैनात

Related Articles

Leave a Reply