छत्तीसगढ़रायपुर

दुकानदार ने कर दी ग्राहक की हत्या : सब्जी के मोल-भाव को लेकर हुआ विवाद, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुरमें सब्जी के मोल भाव को लेकर दुकानदार ने ग्राहक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, दुकानदार ने ग्राहक के बीच सब्जी के मोल भाव को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, दुकानदार ने ग्राहक के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीररूप से घायल हो गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। 

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी दुकानदार का नाम रेशम ढीमर है। शुक्रवार को 50 वर्षीय ग्राहक रावाभाटा बंजारी मंदिर के पास बाजार में सब्जी खरीदने गया था। दुकानदार रेशम के पास कद्दू का रेट पूछा, इसके बाद वह मोलभाव करने लगा। इसी दौरान दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, दुकानदार ने ग्राहक के सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीररूप से घायल हो गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी रेशम ढीमर को गिरफ्तार कर लिया।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply