Uncategorized

कांग्रेस से बीजेपी में आए 4 नेताओं पर हमले का खतरा, गृह मंत्रालय ने दी X कैटेगरी की सुरक्षा

नई दिल्ली: पंजाब में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए चार नेताओं को हमले का खतरा है. आईबी की थ्रेट रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने चारों नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है. मंत्रालय ने इन्हें X कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई है. जानकारी के मुताबिक पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत सिंह कांगड़, पूर्व एमएलए जगदीप सिंह नकई और अमरजीत सिंह टिक्का को यह सुरक्षा मिली है. अब इन नेताओं को पैरामिलिट्री फोर्स (CRPF) के जवान सुरक्षा देंगे.

गृह मंत्रालय ने पिछले महीने अक्टूबर में पंजाब में ही बीजेपी के 5 नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई थी. खुफिया एजेंसियों ने इन नेताओं को हमले का खतरा बताया था. आईबी के अलर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने यह कदम उठाया था. बताया जा रहा है कि जिन नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई, वे हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ BJP में शामिल हुए थे. इन नेताओं को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. जिन नेताओं को यह सुरक्षा दी गई है, उनमें पूर्व सांसद अमरीक सिंह अलीवाल, पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार, पूर्व विधायक हरचंद कौर, पूर्व विधायक प्रेम मित्तल, पूर्व संगठन महामंत्री कमलदीप सैनी शामिल हैं.

See also  Explorer les Meilleurs Casinos en Ligne : Guide Complet pour Joueurs Français

पंजाबी सिंगर बब्बू मान की सुरक्षा बढ़ाई गई

पंजाबी सिंगर बब्बू मान की भी दो दिन पहले सुरक्षा बढ़ाई गई है. सूत्रों के मुताबिक बब्बू मान को धमकी भरा फोन आया था. इसके अलावा उन पर हमले को लेकर इंटेलिजेंस इनपुट भी मिले थे, जिसमें कहा गया था कि फैन बनकर कोई उनके लिए खतरा बन सकता है. इसके बाद सरकार ने उनके मोहाली स्थित घर की सुरक्षा और बढ़ा दी है. हालांकि बब्बू मान को पहले से ही सुरक्षा मिली हुई, जिसे अब और चुस्त किया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply