छत्तीसगढ़बिलासपुर

नहीं रहा कानन पेंडारी का शान, हार्ट अटैक से हुई ‘आकाश’ की मौत

बिलासपुर। कानन पेंडारी चिड़ियाघर की शान सफेद शेर ‘आकाश’ की सोमवार सुबह टहलते समय मौत हो गई. असमय मौत के पीछे कार्डियक अरेस्ट को वजह बताया जा रहा है. चिड़ियाघर प्रबंधन ने शव का पोस्ट मार्टम कर अंतिम संस्कार किया.

बताया जा रहा है कि सुबह पिंजड़े की सफाई के लिए पहुंचे जू कीपर ने पानी डाला तो आकाश के शरीर में किसी तरह की हलचल नहीं हुई. उसने तत्काल इसकी जानकारी अधिकारियों को दी. इस पर कानन के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. पीके चंदन पहुंचे. जांच के बाद उन्होंने शेर को मृत घोषित कर दिया.

See also  तेंदूपत्ता तोड़ने निकला युवक बना करंट का शिकार, झूलते बिजली तार ने ली जान, बाइक समेत जिंदा जल गया युवक

मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हार्ट अटैक की पुष्टि हुई. इसके बाद मृत बाघ का अंतिम संस्कार किया गया. सफेद शेर आकाश जू में आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हुआ करता था. उसकी मौत से वन्य प्रेमियों में शोक का माहौल है.

See also  पेंशनर्स को मिलेगा छठवें-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश

सफेद शेरों की संख्या फिर तीन हुई

बता दें कि आकाश की मौत से कानन पेंडारी चिड़ियाघर में वर्तमान में सफेद शेरों की संख्या फिर से तीन हो गई है. हाल ही में ग्वालियर जू से एक नया सफेद शेर लाया गया था, जिससे कुल संख्या चार हो गई थी. लेकिन अब आकाश की मौत से संख्या फिर से तीन पर पहुंच गई है.

See also  धान खरीदी में करोड़ों का घोटाला, किरीत, बिर्रा और कड़ारी केंद्रों में बड़ी अनियमितता, तीन उपार्जन केंद्रों में 7 कर्मचारियों पर FIR

Related Articles

Leave a Reply