बिलासपुर

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवती को दुत्कारा, जान से मारने की देता था धमकी

बिलासपुर

तोरवा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने 19 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इससे युवती गर्भवती हो गई। इसके बाद युवक ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि एक साल पहले उसकी पहचान महमंद में रहने वाले राघवेंद्र रजक(19) से हुई थी। जान-पहचान का फायदा उठाते हुए युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इससे युवती गर्भवती हो गई। युवती ने इसकी जानकारी राघवेंद्र को देकर शादी के लिए कहा। इस पर युवक ने शादी से इंकार करते हुए उसे गर्भपात कराने के लिए कहा। मना करने पर युवक उसे धमकाने लगा। पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपित के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपित युवक को जेल भेज दिया है। पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि एक साल तक शारीरिक शोषण से वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर राघवेंद्र उसे गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। साथ ही दूसरी जाति का होने की बात कहते हुए शादी से मुकर गया।

See also  ICICI बैंक में 1.38 करोड़ की हेराफेरी : डिप्टी ब्रांच मैनेजर और पति ने रची साजिश, उपभोक्ताओं के सोना लेकर फरार

Related Articles

Leave a Reply