छत्तीसगढ़

संस्कृति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सस्पेंड, मंत्री से खींचतान पड़ा महंगा

रायपुर

संस्कृति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर उमेश मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है. इस संबंध में सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं. संस्कृति मंत्री के काम में लापरवाही बरतने की वजह उमेश मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है. जारी किए गए आदेश में लिखा गया है कि मिश्रा संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के कार्यालय में पदस्थ अफसरों से कोआर्डिनेशन नहीं रखते थे. आदेश के अनुसार उमेश मिश्रा अब संस्कृति विभाग के हेड क्वार्ट्स को बिना बताए मुख्यालय छोड़कर नहीं जा सकते. इस कार्रवाई के पीछे अफसर और मंत्री अमरजीत भगत के बीच तनातनी को वजह बताया जा रहा है. चर्चा है कि दोनों के बीच विवाद के चलते ये कदम उठाया गया है.

See also  परीक्षा में चर्चा: परीक्षा में बच्चे गलती क्यों करते हैं? छत्तीसगढ़ के छात्र ने पीएम मोदी से पूछा सवाल, जानें क्या है जवाब

Related Articles

Leave a Reply