छत्तीसगढ़

भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, युवा कांग्रेस के महासचिव कांग्रेसी नेता शिवानंद की NIA ने की गिरफ्तारी

रायपुर। भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई करते कांग्रेस नेता शिवानंद नाग को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवानंद नाग नारायणपुर जिला युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव हैं। NIA इस हत्याकांड की लंबे समय से जांच कर रही थी।

बताया जा रहा है कि यह हत्या नक्सलियों द्वारा की गई थी। बीते विधानसभा चुनाव से ठीक तीन दिन पहले रतन दुबे की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले में इससे पहले भी चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

अब शिवानंद नाग की गिरफ्तारी के बाद NIA उन्हें जगदलपुर स्थित विशेष न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, इस गिरफ्तारी से मामले में और भी बड़े राजफाश होने की संभावना जताई जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, किसानों को छूट

Related Articles

Leave a Reply