छत्तीसगढ़

एएसआई की संदिग्ध मौत, कमरे के अंदर बिस्तर पर पड़ी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में पदस्थ एएसआई शेषनाथ चौबे की मौत हो गई। जवान का शव उनके कमरे के अंदर बिस्तर पर मिला। आरक्षक की मौत कैसे हुई यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ मामले की जांच में पुलिस द्वारा की जा रही है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

थाना चिल्फी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे वर्ष 1992 में जिला राजनांदगांव में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर विभाग में विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। वर्तमान में थाना चिल्फी में 28.04.2025 से पदस्थ थे।

मंगलवार 7 अक्टूबर VIP आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था उनकी ड्यूटी लगाईं गई थी। निर्धारित समय पर ड्यूटी पर जाने हेतु आरक्षक द्वारा उनके कमरे में जाकर आवाज दी गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इस पर आरक्षक द्वारा दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बावजूद कोई उत्तर नहीं मिलने पर अंदर जाकर देखा गया। जहां सहायक उप निरीक्षक शेषनाथ चौबे बिस्तर पर लेटे हुए पाए गए।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

आरक्षक द्वारा छूकर देखने पर उनका शरीर पूरी तरह ठंडा था, उनकी मौत हो चुकी थी। अन्य स्टाफ द्वारा भी जांच करने पर उनके शरीर में कोई हरकत नहीं पाई गई, जिससे उनकी मृत्यु की पुष्टि की गई। मामले में परिजनों को सूचित कर अग्रिम कार्रवाई एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

Related Articles

Leave a Reply