बिलासपुर

पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी, बोतल में पेट्रोल देने से मना किया तो युवक ने कर्मचारियों को डंडे से पीटा, की तोड़फोड़

बिलासपुर

बोतल में पेट्रोल देने से मना करने पर सरेराह गुंडागर्दी करने वाले युवक का वीडियो सामने आया है। CCTV कैमरे में युवक पेट्रोल पंप कर्मियों पर हमला करते और तोड़फोड़ करते नजर आ रहा है। इस वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। नेहरू चौक स्थित राजेश सर्विस स्टेशन में सोमवार की रात करीब 9.15 बजे एक युवक बॉटल लेकर पेट्रोल खरीदने पहुंचा। इस दौरान कर्मचारियों ने उसे बॉटल में पेट्रोल देने से मना कर दिया। इसके बाद युवक डंडा लेकर आ गया और गुंडागर्दी करते हुए उत्पात मचाने लगा। उसने डंडे से बाइक में तोड़फोड़ करते हुए वह मैनेजर चेंबर के चेंबर में घुस गया। कर्मचारियों के मन करने पर उसने धौंस दिखाते हुए डंडे से हमला कर दिया। शहर के मुख्य चौराहे पर युवक के दबंगई दिखाने की इस घटना की सूचना कर्मियों ने पुलिस को दी। लेकिन, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची युवक वहां से भाग भाग निकला था। इस मामले की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने चांटापारा निवासी लवी यादव को पकड़ लिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब पंप कर्मचारियों ने वहां लगे CCTV कैमरे दिखाए। पुलिस ने फुटेज की जांच की, तब युवक सरेराह गुंडागर्दी करते नजर आ रहा है। इसके बाद हरकत में आए TI शनिप रात्रे ने अपनी टीम को आरोपी युवक की पहचान कर पतासाजी करने के निर्देश दिए। इसके बाद कुछ ही देर में पुलिस उसे पकड़ लिया।

See also  बेसहारा चेहरों को मिला सहारा, नगर निगम की नई पहल, अब सम्मान के साथ जिएंगे बुजुर्ग और जरूरतमंद

Related Articles

Leave a Reply