छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

एसपी ऑफिस में युवक ने खाया जहर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आई है, जहां एसपी कार्यालय परिसर में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से अपनी शिकायत को लेकर पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहा था और कार्रवाई नहीं होने से परेशान था, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान टीआर साहू (23 वर्ष), निवासी ग्राम मड़वा के रूप में हुई है। उसने अपने मकान मालिक राजेंद्र राठौर पर गंभीर आरोप लगाए थे और इस संबंध में एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत भी दी थी।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

शिकायत में युवक ने बताया था कि वह पिछले कुछ महीने से राजेंद्र राठौर के कमरे में किराए पर रह रहा था। इस दौरान उसके भाई हेमंत साहू ने उसके माध्यम से अपनी पत्नी रानी केंवट के नाम पर 40 लाख का डाकघर में बीमा कराया। इसके बाद वह अपनी पत्नी रानी केंवट को पैसे के लिए जान से मारना चाहता था, इसकी जानकारी राजेन्द्र राठौर को हो गई।

इसके बाद राजेन्द्र राठौर ने टीआर साहू को बहला-फुसलाकर रोज रात को शराब पिलाकर झूठे कागजात तैयार करवाए और बड़ी-बड़ी बातें करने लगा। वह उसे रोज फेब्रिकेशन के काम या घर के काम में लगाता था और पिछले तीन माह से उसकी मजदूरी भी नहीं दी थी। जब युवक मजदूरी मांगता था तो वह कहता था कि तेरी बहन की शादी मैं कराऊंगा, लेकिन पैसे नहीं देता था।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

उसने यह भी आरोप लगाया कि राजेंद्र राठौर ने उसका आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाते की पासबुक और चेकबुक हस्ताक्षर कराकर अपने पास रख लिया है। वह उस पर दबाव डालकर कहता था कि रानी केंवट को करंट लगवाकर उसकी मौत को एक्सीडेंटल दिखाकर पैसा उसके खाते में डलवाया जाए। वह उसे ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

युवक ने बताया कि “मैं जानता हूं कि राजेन्द्र राठौर आपराधिक मानसिकता का व्यक्ति है। इसी कारण मैं उसके किराए के मकान से भाग गया।” लेकिन इसके बाद भी वह युवक को फोन कर धमकी देता है था कि अगर काम नहीं करोगे तो तुम्हें फंसा दूंगा या मरवा दूंगा। इससे वह परेशान था।

मामले में शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर आज टीआर साहू एसपी कार्यालय पहुंचा और वहीं जहर का सेवन कर लिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply