देश

बिहार: भागलपुर में नशेड़ियों का तांडव, वार्ड पार्षद के पति पर बम से हमला, फिर धारदार हथियार से किए कई वार

भागलपुर

बिहार के भागलपुर में नशेड़ियों ने एक वार्ड पार्षद के पति पर बम से हमला कर दिया. यहीं नहीं, बम के हमले से जख्मी युवक पर धारदार हथियार से भी वार किया गया. घटनास्थल पर वार्ड पार्षद के एक साथी भी मौजूद थे, जिनको हमला कर घायल कर दिया. घरवालों ने घायल पार्षद पति व उनके साथी को आनन-फानन में जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया है.

बबरगंज थाना क्षेत्र में वार्ड 51 है. यहां की वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी के पति शशि मोदी पर यह हमला हुआ है. बम के हमले में शशि मोदी जख्मी होकर जमीन पर गिर गए. इसके बाद युवकों ने गले और सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. वहीं, साथी गोलू तिवारी पर भी हमला कर दिया.

See also  महाकुंभ में 16 फरवरी को डुबकी लगाएंगे राहुल-प्रियंका:संगम पर कई जगह बैरिकेडिंग, शहर में जाम; अब तक 54 अकाउंट्स पर FIR

गणेश पूजा पंडाल में हुआ था विवाद
घरवालों ने बताया कि रात के करीब 12 बजे नशे में धुत कई युवक कुतुबगंज स्थित गणेश पूजा पंडाल पहुंचे थे. वहां महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे. साथ ही एक युवक से फ़ोन भी छीन लिया. पंडाल मे मौजूद पार्षद पति ने यह देखा तो उसने नशेड़ियों को रोका, लेकिन वे विवाद करने लगे. इसके बाद आरोपी युवकों ने शशि मोदी पर बम और धारदार हथियार से हमला कर दिया. नशे में धुत युवक यहीं नहीं रुके, शशि मोदी के पिता के घर पर भी हमला कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत है. वहीं पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

पंडाल में श्रद्धालुओं को कर रहे थे परेशान
घरवालों ने बताया कि कुतुबगंज में गणेश पूजा का पंडाल बनाया गया है. यहां दूर-दूर से लोग दर्शन करने के लिए आए थे. श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, शशि मोदी इसे देख रहे थे. इतने में नशे में कुछ लोग आए और श्रद्धालुओं से गलत बर्ताव करने लगे. वहां मौजूद लड़कियों पर भी अश्लील कमेंट करने लगे, जिसका विरोध करने पर उन्होंने वार्ड पार्षद पर हमला बोल दिया.

See also  बिहार: खगड़िया में यात्रियों से भरी नाव डूबी, 24 लोग थे सवार, नदी पार कर जाना था खेत

Related Articles

Leave a Reply