देश

बिहार: खगड़िया में यात्रियों से भरी नाव डूबी, 24 लोग थे सवार, नदी पार कर जाना था खेत

खगड़िया

बिहार के खगड़िया में आज बागमती नदी में बड़ा हादसा हुआ. यहां नदी की तेज धारा में एक नाव बिजली के पोल से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि नाव वहीं नदी में समा गई. नाव पर करीब 24 लोग सवार थे. इस हादसे के बाद लोग नदी में डूबने लगे. इनमें से कुछ तैरकर बाहर आ गए, वहीं कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया. हालांकि, तीन अब भी लापता हैं. एसडीआरएफ की टीम नदी में लापता लोगों की तलाश कर रही है.

घटना मानसी थाना इलाके के ख़िरनियां घाट की है. एक चश्मदीद ने बताया कि नाव पर सवाल लोग अम्बा के बहियार जा रहे थे. वहां अपने खेत से परवल तोड़ने जा रहे थे. इसी बीच बागमती नदी के तेज धार में नाव अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई. लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला.

See also  दिल्ली AIIMS के न्यूरो सर्जन डॉक्टर ने किया सुसाइड, ड्रग के ओवरडोज से मौत

बिजली के खंभे से टकराई नाव
जब नाव खंभे से टकराई तो लोग चीखने-चिल्लाने लगे और नाव के एक ओर ज्यादा लोग आ गए. इस वजह से नाव का बैलेंस बिगड़ गया और महज कुछ सेकंड में नाव डूब गई. हालांकि, कुछ लोगों को तैरना आता था. इन्होंने न केवल अपनी जान बचाई, बल्कि डूब रहे कुछ और लोगों को भी पानी से बाहर निकाला.

नदी घाट पर अफरातफरी का माहौल
डूबते लोगों को बचाने के लिए घाट पर खड़े कुछ युवकों ने पानी में छलांग लगा दी. युवकों ने डूब रहे कई लोगों को बाहर निकाला. चश्मदीदों की मानें तो नाव पर सवार तीन लोग अब भी लापता हैं. इनमें से एक महिला भी शामिल है. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर SDRF की टीम पहुंची. मानसी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है. नदी घाट पर अफरातफरी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी के उस पार खेत है, जहां पर किसान खेती करते हैं. परवल की खेती ज्यादा मुनाफा देती है, इसलिए किसान नदी के उस पास इसकी खेती करते हैं.

See also  फिजिकल टेस्ट में 10 की मौत! आखिर कितनी कठिन है झारखंड आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा?

Related Articles

Leave a Reply