छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर के नीचे दबकर दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

दंतेवाड़ा

जिले के एक गांव में खेत जुताई के समय ट्रैक्टर पलटने से 2 बच्चों की मौत हो गई है। हादसे में ट्रैक्टर चालक सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि हादसे में दोनों बच्चे उसी के नीचे दब गए। करीब एक घंटे बाद उनके शवों को बाहर निकाला जा सका। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जिले के समलूर गांव के रहने वाला माधव अपने समधी के ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। ट्रैक्टर पर अपने 3 साल के नाती युवराज और 4 साल की नातिन हरप्रिया को बिठाया हुआ था। जुताई के दौरान अचानक ट्रैक्टर मेड़ पर चढ़ गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते माधव दूर जाकर गिरा, जबकि ऊपर बैठे दोनों बच्चे ट्रैक्टर के नीचे दब गए। हादसे के बाद आसपास में मौजूद लोग फौरन मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने ट्रैक्टर को उठाने की बहुत कोशिश की। ग्रामीणों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को अस्पताल भिजवाया है। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

Related Articles

Leave a Reply