छत्तीसगढ़बिलासपुर

सुपरवाइजर की बिलासपुर में नृशंस हत्या, जानिए क्यों पानी का छींटा पड़ने पर नाबालिग ने लिया खौफनाक इंतकाम

बिलासपुर: रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन साइट पर गुरुवार सुबह सुपरवाइजर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें एक नाबालिग की स्पष्ट तस्वीर मिली। फुटेज में सुपरवाइजर की चीखें भी सुनाई दे रही थीं। इसके आधार पर पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि एक दिन पहले पानी के छींटे पड़ने पर सुपरवाइजर ने उसकी पिटाई की थी। इसी से नाराज नाबालिग ने हथौड़े से सुपरवाइजर के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ के बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली सीएसपी गगन कुमार(आइपीएस) ने बताया कि बिहार के आरा जिला अंतर्गत सोनभठा निवासी नरेश गुप्ता रेलवे ठेकेदार के पास सुपरवाइजर का काम करते थे। वे कंस्ट्रक्शन साइट पर ही सोते थे। गुरुवार की सुबह कंस्ट्रक्शन साइट पर ही उनकी खून से सनी लाश मिली। इसकी सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस के साथ ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई। इधर तोरवा पुलिस ने फोरेंसिंक एक्सपर्ट और डाग सक्वायड को बुलाया। साथ ही सीसीटीवी का फुटेज लिए गए। फुटेज में सुपरवाइजर की चीखें भी सुनाई दे रही थी।

See also  कांकेर में हलबा समाज की जमीन पर कब्जा हटाने प्रशासनिक टीम के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा, केरोसिन डालकर सुसाइड की धमकी

सीसीटीवी फुटेज में एक नाबालिग की स्पष्ट तस्वीर मिली। इसके आधार पर पुलिस ने सिरगिट्टी क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान नाबालिग अपने ठिकाने से फरार था। पुलिस ने आरोपित नाबालिग की तलाश शुरू की। इसी बीच पता चला कि आरोपित बाहर भागने की फिराक में है। इससे पहले ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि बुधवार को वह साइकिल से रेलवे स्टेशन की ओर आया था। इसी दौरान पानी का छींटा साइकिल से सुरवाइजर को लग गया। इसी बात को लेकर सुपरवाइजर ने नाबालिग को गालियां दी। साथ ही तीन चार तमाचे भी जड़ दिए। नाबालिग इसका बदला लेने की फिराक में था।

रात को वह कंस्ट्रक्शन साइट पर आया। उसने साइट से ही एक लोहे का एंगल उठाया। इसी से उसने साइट पर सो रहे सुपरवाइजर के सिर पर ताबड़तोड़ वार किया। इस हमले में सुपरवाइजर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपित नाबालिग भाग निकला। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

See also  सरपंच की मौत के बाद मुआवजे पर विवाद, गांव की महिला ने किया पत्नी होने का दावा, पहली पत्नी ने की शिकायत

सुपरवाइजर नरेश गुप्ता मूलत: बिहार का रहने वाला था। उसकी पत्नी और दो बच्चे बिहार में ही रह रहे थे। एक दिन पहले ही उसने बजरंग कंस्ट्रक्शन के मालिक सुनील सिंह को अपने बच्चों की तस्वीर दिखाकर जल्दी ही घर जाने की बात कही थी। गुरुवार की सुबह उसका शव मिलने से कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक भी सकते में आ गए।

पुलिस को कंस्ट्रक्शन साइट से सीसीटीवी का फुटेज भी मिला है। इसमें महज 20 सेकेंड के भीतर ही आरोपित नाबालिग ने सुपरवाइजर के सिर पर कई वार किए हैं। करीब 20 सेकेंड तक सुपरवाइजर की चीख सुनाई देती रही। इसके बाद आरोपित भागते हुए दिखाई दिया। आशंका है कि सो रहे सुपरवाइजर को इस हमले में बचने या प्रतिरोध करने का मौका तक नहीं मिला। आरोपित ने उसे सिर पर लोहे के एंगल से वार कर मौत की नींद सुला दी।

See also  बच्चा चोरी के शक में ऑटो ड्राइवर को पेड़ से बांधकर ग्रामीणों ने पीटा

Related Articles

Leave a Reply