जांजगीर चांपा

नशेड़ी युवक ने रंजिश के चलते वार्ड पंच को मारा चाकू….आरोपी गिरफ्तार

चांपा

एक युवक ने गांव के पंच को चाकू मार दिया। बताया जा रहा है कि युवक आए दिन शराब पीकर गांव के लोगों से विवाद किया करता था। जिससे लोग परेशान थे और सभी युवक की शिकायत पंच से किया करते थे। हमले में पंच के सिर, चेहरे और पीठ पर काफी चोटें आई हैं। शिकायत के बाद अब आरपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला चांपा थाना के सिवनी गांव का है।

See also  जर्जर सड़क बनी बवाल की वजह: शादी समारोह में लगा जाम, बस पर पथराव से कई यात्री घायल

सिवनी गांव में वार्ड नंबर 6 से राजेश दुबे पंच हैं। इसी गांव के चंदन दास जो आए दिन सरेआम नशा करके लोगों को परेशान करता था। इससे परेशान लोगों ने मामले की शिकायत पंच राजेश दुबे से की थी। जिस पर 05 नवंबर को भी राजेश दुबे ने चंदन को नशा करने से मना किया था। उस दौरान राजेश और चंदन के बीच विवाद हुआ था। मगर मामला कुछ देर बाद शांत हो गया था।

See also  जांजगीर-चांपा में हीटवेव अलर्ट, तेज गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी

आज रविवार को सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच राजेश दुबे अपने घर के बाहर बैठकर अखबार पढ़ रहे थे। उसी दौरान चंदन पीछे से आया और उसने राजेश पर चाकू से हमला कर दिया। चंदन ने राजेश के सिर, पीठ और चेहरे पर कई वार किए। जिससे राजेश बुरी तरह घायल हो गए। वहीं चंदन मौके से भाग निकला। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने राजेश को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उधर, आरोपी चंदन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रहा है।

See also  जर्जर सड़क बनी बवाल की वजह: शादी समारोह में लगा जाम, बस पर पथराव से कई यात्री घायल

Related Articles

Leave a Reply