छत्तीसगढ़

हड़ताली NHM कर्मचारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम, काम पर नहीं लौटे तो होगी सेवा समाप्ति की कार्रवाई

रायपुर. हड़ताली NHM कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ ने अंतिम अल्टीमेटम जारी किया है. अगर 24 घंटे के भीतर काम पर नहीं लौटे तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि नियमतीकरण समेत 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी है. सेवा समाप्त के आदेश के बावजूद कर्मचारी हड़ताल में डटे हुए हैं.

आयुक्त सह मिशन संचालक एनएचएम छत्तीसगढ़ ने एनएचएम के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि अनाधिकृत अनुपस्थित एवं हड़ताल से अपने कार्यस्थल पर उपस्थिति के लिए पहले ही सभी जिला चिकित्सा अधिकारी नोटिस जारी कर चुके हैं. कार्यकारिणी समिति की बैठक के माध्यम से सक्षम स्तर पर निर्णय लिया जा चुका है. इसके लिए आदेश भी जारी हो चुका है. बावजूद लोक हित के विरुद्ध हड़ताल जारी है. अंतिम पत्र जारी करने के बाद अब कार्यस्थल वापस लौटे नहीं तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी.

See also  तीन मासूमों के साथ महिला रहस्यमयी ढंग से लापता, मोबाइल बंद होने से गहराया रहस्य

Related Articles

Leave a Reply