देश

एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए सीएम भूपेश बघेल, बाहर जाने से रोका गया…

रायपुर

लखनऊ एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एयरपोर्ट से बाहर निकलने नहीं दिया गया. उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया है. जिसके बाद सीएम भूपेश बघेल लखनऊ एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए हैं. सीएम भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय नेहरू भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक होगी. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कोई अनुमति नहीं मिली है. बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उत्तर प्रदेश जाने की कोशिशें तेज की थी. एक सुझाव आया था कि सड़क के रास्ते दिल्ली से उत्तर प्रदेश में घुसा जाए और लखीमपुर की ओर तेजी से बढ़ा जाए. बाद में हवाई जहाज से लखनऊ जाने की योजना बनी.  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लखीमपुर चलने का निमंत्रण दिया. उन्होंने लिखा, “आदरणीय मोदी जी, आजादी का अमृत महोत्सव मनाने से पहले आइए एक बार लखीमपुर चलते हैं.’ बाद में उन्होंने कहा, अभी तक घटना के आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. दुर्भाग्यपूर्ण है कि नेता उसी प्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, जहां अन्याय हुआ है.

See also  श्रीकृष्ण ने रचाया था महारास, धरती पर भ्रमण करती हैं मां लक्ष्मी, जानें शरद पूर्णिमा का महत्व

Related Articles

Leave a Reply