छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप:पुलिस ने सहयोगी को रायपुर से पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर घर ले जाकर किया नाबालिग से दुष्कर्म किया।

मुख्य आरोपी फरार है, वहीं एक सहयोगी रामविश्वास सोनकर को पामगढ़ पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है।

नाबालिग के परिजनों ने पामगढ़ थाने में FIR दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि मुख्य आरोपी से फोन पर बात हुई थी। आरोपी और सहयोगी रामविश्वास सोनकर 28 अक्टूबर 2024 को उसके घर पहुंचे थे। शादी का झांसा देकर मुख्य आरोपी उसे अपने साथ घर ले गया और रेप किया।

See also  अकलतरा के शराब भट्टी में चाकूबाजी की घटना

एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही थी। अपराध दर्ज होने के बाद सभी फरार चल रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि सहयोगी रामविश्वास सोनकर रायपुर में छिपा हुआ है।

पुलिस टीम रायपुर पहुंची और आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। वहीं मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

See also  लग्जरी कार में मिला पैसा ही पैसा : पुलिस ने चेकिंग के दौरान 65 लाख कैश किया बरामद, दो लोग गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply