छत्तीसगढ़बिलासपुर

बड़ा हादसा : अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, 4 युवक गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर। बिलासपुर-उरगा नव निर्माणाधीन सड़क पर देर रात बड़ा हादसा हो गया है। ढेंका के पास निर्माणाधीन पुल से एक कार करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, CG13AS9262 नंबर की कार में सभी युवक कोरबा से बिलासपुर की ओर आ रहे थे। अरपा नदी पर बन रहे पुल का एक हिस्सा अभी अधूरा है और आगे सड़क नहीं जुड़ी है। बताया जा रहा है कि कार सवारों को इसकी जानकारी नहीं थी, जिसके चलते कार सीधे अधूरे पुल से हवा में उछलकर नीचे जा गिरी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

See also  छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ी अपडेट, कृषि मंत्री ने बताया कब तक होगी खरीदी

इस हादसे के बाद निर्माण कार्य और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply