छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलटी….हादसे में 2 ग्रामीणों की मौत, 12 घायल

जगदलपुर

पिकअप वाहन पलटने से 2 ग्रामीणों की दब कर मौत हुई है तो वहीं 12 से ज्यादा ग्रामीण घायल हुए हैं। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इनमें से कइयों की हालत गंभीर भी बनी हुई है। यह पूरा मामला दरभा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को दरभा इलाके में साप्ताहिक बाजार था। बाजार से दिवाली की खरीददारी करने के लिए मुनगा गांव के दर्जनों ग्रामीण आए हुए थे। दिनभर खरीदी कर पिकअप वाहन से घर लौट रहे थे। इस बीच रामपाल मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 ग्रामीणों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही दरभा थाना के जवान मौके पर पहुंचे। थाना के जवानों ने बताया कि, हादसे के बाद सभी को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। फिलहाल सभी का नाम और पूरा पता लिया जा रहा है। इस हादसे के बाद सड़क पर ही घायल यहां-वहां अधमरी अवस्था में पड़े रहे। घायल हुई एक महिला अपने मासूम बेटे को सीने से लगा दर्द से चीखती-चिल्लाती रही। यह नजारा देख आस-पास में खड़े लोगों की आंखें नम हो गई। जवानों ने बच्चे को गोद में उठाया और महिला को अस्पताल लेकर गए। पिकअप में ज्यादा बच्चे व महिलाएं ही सवार थे।

See also  बारिश में चमक रही हो बिजली तो ना करें ये गलती, मां बेटे की चूक से चली गई जान

Related Articles

Leave a Reply