छत्तीसगढ़

सावन का दूसरा सोमवार: शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कामिका एकादशी का विशेष संयोग

रायपुर। श्रावण मास का दूसरा पवित्र सोमवार श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सावन के सोमवार और कामिका एकादशी का दुर्लभ संयोग होने से और भी खास बन गया है। सुबह से ही राजधानी समेत पूरे प्रदेश के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने जल, दूध, दही और पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

शिव भक्तों ने बेल पत्र अर्पण कर भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन किया। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना और भजन-कीर्तन की गूंज रही। दान-पुण्य का भी विशेष महत्व रहा, जिसमें लोगों ने सफेद वस्त्र, चावल, दही, दूध आदि का दान कर पुण्य अर्जित किया। कामिका एकादशी और सावन के सोमवार का ये संयोग शिव कृपा प्राप्ति का उत्तम अवसर माना जा रहा है।

See also  भीषण गर्मी और तपती धूप से मिलेंगी राहत, अगले 5 दिनों के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी

भाटापारा के महाकाल मंदिर में मंगलवार को होगी भस्म आरती
वहीं भाटापारा नगर पालिका परिषद स्थित महाकाल मंदिर में 22 जुलाई को प्रातः 5 बजे से विशेष धार्मिक आयोजन संपन्न होगा। कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती, जलाभिषेक और प्रसाद वितरण किया जाएगा। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आस्था से परिपूर्ण रहेगा।

See also  छत्तीसगढ़ में कांपी धरती : गरियाबंद से कालाहांडी तक महसूस किए गए भूकंप के झटके

आयोजन की विशेष बात यह है कि, इसे शहर के युवाओं द्वारा शिव भक्ति से ओतप्रोत होकर स्वयं आयोजित किया जा रहा है। युवाओं ने समस्त शिवभक्तों से अपील की है कि, वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान महाकाल की आरती, जलाभिषेक और दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

See also  असम में छत्तीसगढ़ के 4 पुलिसकर्मी हिरासत में, साइबर आरोपियों से रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप

सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्वरूप में होगा संपन्न
आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह आयोजन पूरी तरह सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्वरूप में संपन्न होगा, जिसमें नगर सहित आसपास के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। शिवभक्तों से आग्रह है कि, वे समय पर मंदिर पहुंचकर आयोजन की गरिमा बनाए रखें और इस दिव्य अवसर का आध्यात्मिक लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply