छत्तीसगढ़

5 बेटियों के सिर से उठा पिता का साया : 36 घंटे बाद भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई पुलिस

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के लवन इलाके में रहने वाले एक परिवार की पांच बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। विजय साहू गुपचुप बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी पांच बेटियां हैं। शनिवार की रात विजय अपना काम खत्म कर घर लौटा तो उनकी बेटियों ने आइसक्रीम खाने की जिद्द की। इसके बाद विजय अपनी बेटियों को लेकर बाजार गया और वापस कभी नहीं लौट सका। 

दरअसल, दो दिन पहले ही एक सिरफिरे युवक राहूल साहू से विजय की बहस हो गई थी। शनिवार को जब आइसक्रीम खाने के बाद विजय अपनी स्कूटी के पास पहुंचा तो आरोपी भी वहां आ गया। उनके बीच दोबारा बहस शुरू हो गई। इसके बाद आरोपी ने विजय की पांच नाबालिग बेटियों के सामने ही उसकी जांघ पर चार-पांच बार चाकू से हमला कर दिया और मौके पर से फरार हो गया।

See also  खमतराई ओवरब्रिज पर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान

ज्यादा खून बहने से हुई मौत 

हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे बलौदाबाजार जिला अस्पताल रिफर किया गया। लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। मौत के बाद विजय साहू की पांचों बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

36 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर 

बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक राहुल साहू मृतक के घर के आस-पास ही रहता था। आरोपी पहले भी चाकूबाजी के मामले में जेल जा चुका है। पड़ोसियों ने बताया कि, दो दिन पहले ही मृतक और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल वह फरार है। घटना के 36 घंटे बाद भी पुलिस अब तक आरोपी को नहीं पकड़ सकी है। 

See also  छत्तीसगढ़: दूल्हा एक, दुल्हन दो- दोनों की गोद में बच्चा : दोनों युवतियों और समाज की रजामंदी के बीच धूमधाम से हुई शादी
Accused Rahul Sahu
आरोपी राहूल साहू

आरोपी पहले भी जा चुका है जेल 

आस-पास के लोगों ने बताया कि, आरोपी राहुल आदतन चाकूबाज था। पहले भी उसने कॉलेज के एक छात्र पर चाकू से हमला किया था। इस मामले में वह जेल भी जा चुका था। वह सोशल मीडिया में चाकू लेकर स्टेटस भी लगाता था। 

Related Articles

Leave a Reply