छत्तीसगढ़

50 हजार की रिश्वत लेते आबकारी उप निरीक्षक संतोष नारंग गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

रायगढ़। एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आबकारी उप निरीक्षक को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है. रिश्वत मांगने की शिकायत पर आज ACB बिलासपुर ने रायगढ़ जिले में आबकारी विभाग के उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को खरसिया स्थित कार्यालय में 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

जानकारी के मुताबिक 20 अगस्त को धर्मजयगढ़ निवासी सुनीत टोप्पो ने ACB इकाई बिलासपुर में रिश्वत मांगने की शिकायत की थी. उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को धर्मजयगढ़ क्षेत्र के आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग ग्राम पंडरी महुआ गांव में उसके मां के निवास स्थान पर आया और तुम लोग शराब बनाते हो बोलकर घर का सामान चेक करने लगे. उस वक्त वह (प्रार्थी) स्वयं मां के पास था. इसी दिन संतोष कुमार नारंग ने कुछ कागज में उसकी मां का हस्ताक्षर भी ले लिया और उसके बाद उससे और उसकी मां से कड़ी कार्रवाई से बचने के लिए 50000 रुपए की मांग की, किंतु वह संतोष नारंग को रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि उसे पकड़वाना चाहता था

See also  जल्द बदल सकते छत्तीसगढ़ PCC चीफ! नए प्रदेश अध्यक्ष की चर्चाओं के बीच दिल्ली में राहुल गांधी से मिले TS सिंहदेव

शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत सही पाई गई और ट्रैप की योजना तैयार की गई. आज ACB की टीम ने प्रार्थी को रिश्वत रकम 50000 रुपए आरोपी आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को देने आरोपी के पास भेजा. आरोपी द्वारा रिश्वत की रकम 50 हजार रुपए अपने क्षेत्राधिकार के खरसिया स्थित आबकारी कार्यालय में लेते ही उसे ACB की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा।

पकड़े गए आरोपी से रिश्वत की रकम 50000 रुपए जब्त कर ACB उसके विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई की।

Related Articles

Leave a Reply