छत्तीसगढ़

रिश्वतखोर जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा

सरगुजा

अंबिकापुर के पासपोर्ट ऑफिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है. ACB की टीम ने एक जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी ऑफिसर का नाम संकट मोचन राय है. आरोपी को एसीबी ने पूछताछ करने के लिए अपने कस्टडी में ले लिया है.

See also  12 हजार में नकल! विरोध करने पर छात्रों को परीक्षा से रोका, ओपन परीक्षा केंद्र में गड़बड़ी का लगा आरोप

इस संबंध में पीड़ित इसरार अंसारी निवासी दोलंगी ब्लाक रामचंदरपुर जिला बलरामपुर ने बताया कि पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए वे एक महीने से अंबिकापुर के प्रधान डाकघर स्थिति पासपोर्ट ऑफिस में आ रहा था. लेकिन पासपोर्ट ऑफिस के जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर संकट मोचन राय उन्होंने कुछ ना कुछ त्रुटि बता कर एक महीने से पासपोर्ट ऑफिस का चक्कर कटवा रहा था.

See also  छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगी एडवांस सैलरी और सस्ते लोन की सुविधा

इस दौरान संकट मोचन राय ने पीड़ित से पांच-पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की. इस बीच इसरार और अन्य चार आवेदनकार्ताओं ने इसकी शिकायत एसीबी कार्यालय अंबिकापुर में दर्ज कराई. जिसके बाद आज एसीबी अधिकारियों ने दोपहर करीब एक बजे जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर संकट मोचन राय को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है.

See also  अंधे कत्ल का खुलासा, युवती को परेशान करने पर गई युवक की जान, एक महिला और दो नाबालिग के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार…

Related Articles

Leave a Reply