छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपाः 21 वर्षीय महिला ने दिया एक साथ 3 बच्चियों को जन्म, जिला अस्पताल में हुई डिलीवरी

जांजगीर-चांपा। जिला अस्पताल में उस समय खुशी का माहौल बन गया जब पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम कमरीद की 21 वर्षीय महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। डॉक्टरों की टीम ने सफल ऑपरेशन कर मां और बच्चियों को सुरक्षित रखा।नवजात बच्चियों का वजन क्रमशः 1.12 किलो, 850 ग्राम और 870 ग्राम बताया गया है। प्रसव कराने वाली टीम में डॉक्टर खुशबू कच्छप, डॉ. निलेश ठाकुर, स्टाफ नर्स मेघा, ओटी टेक्नीशियन अमित और घुनाकु शामिल थे। उनके सामूहिक प्रयास से यह प्रसव पूरी तरह सफल हो सका।परिवार के लिए यह क्षण भावुक कर देने वाला रहा।

पहले से ही दो बेटियों की मां रही महिला के घर अब तीन और बेटियों ने जन्म लिया है। इस तरह परिवार में कुल पाँच बेटियों की किलकारी गूंज उठी है।हालांकि बच्चियों का वजन सामान्य से कम होने के कारण बेहतर देखरेख और विशेषज्ञ निगरानी के लिए उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है। फिलहाल मां और तीनों बच्चियों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।गांव और परिवार में इस अनोखे प्रसव की खबर फैलते ही शुभकामनाओं का तांता लग गया है।

See also  जादू टोने के शक में नाबालिग लड़की का कत्ल, फैली सनसनी

Related Articles

Leave a Reply