रायपुर

राजधानी में दिनदहाड़े हत्या की वारदात से फैली सनसनी, पुरानी बात को लेकर आरोपित ने हत्‍या की वारदात को दिया अंजाम

रायपुर

सरस्वती नगर थाना के कोटा मस्जिद रोड के पास आज मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम अभय है। सूचना मिलने पर सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है, वहीं पुलिस ने आरोपित की पहचान भी कर ली है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि गला घोट कर हत्या की गई है। मृतक का बेटा मैकेनिक है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसके साथी ने ही पुरानी बात को लेकर वारदात को अंजाम दिया है। इसके पूर्व रात में भी विवाद हुआ था। थाना प्रभारी गौतम गावडे ने बताया कि हत्या की वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए वही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश की जा रही है।

See also  क्राइम पेट्रोल से सीखा तरीका: पत‍ि की हत्या करवाकर कुएं में शव डालकर लगा द‍िया पौधा

Related Articles

Leave a Reply