छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

किसानों के हक से खिलवाड़ पर सख्ती: दो पटवारी सस्पेंड, केंद्र प्रभारी के खिलाफ FIR के निर्देश

सक्ती। जिले में धान खरीदी के दौरान सामने आई गंभीर लापरवाही और अनियमितताओं पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि किसानों के हितों से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर के निर्देश पर तहसील भोथिया के धान उपार्जन केंद्र के नोडल अधिकारी विशेश्वर सिंह सिदार को 16 जनवरी को आयोजित टोकन सत्यापन समीक्षा बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने और कार्य में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, वहीं सकर्रा और सोनादुला समितियों में नोडल अधिकारी रहे हल्का पटवारी शेरसिंह राठिया को भौतिक सत्यापन और टोकन कार्य में गंभीर अनियमितता व उदासीनता पाए जाने पर निलंबित किया गया है; दोनों निलंबन छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत किए गए हैं, जिनमें निलंबन अवधि के दौरान निर्धारित मुख्यालय और जीवन निर्वाह भत्ते के आदेश जारी किए गए हैं।

See also  जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप, एक दिन पहले ही भेजा गया था जेल

इसके साथ ही ग्राम सोनादुला के धान खरीदी केंद्र प्रभारी हेमंत चंद्रा के खिलाफ स्टॉक में बड़ी गड़बड़ी सामने आने पर FIR दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता सर्वोपरि है, नियमित समीक्षा जारी रहेगी और शासन की योजनाओं को प्रभावित करने वाली किसी भी लापरवाही पर त्वरित व कठोर कार्रवाई की जाएगी।

See also  मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं पर बोले CM साय: ‘यह सिर्फ अटकलें, किसी भी बात पर लगाए जा सकते हैं कयास’

Related Articles

Leave a Reply