छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में हुआ सड़क हादसा, बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 6 लोग गंभीर घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तहसील अभनपुर के कठिया मोड़ के आगे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत अभनपुर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। इस कार्य में 108 और 112 एंबुलेंस सेवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

See also  सक्ती में सनसनीखेज वारदात: दिव्यांग शिक्षक की टंगिया से हत्या, शव को जलाने की कोशिश

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। अभनपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने स्थानीय समुदाय में चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply