छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी

जांजगीर चांपा। भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर जांजगीर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा आज शाम साढ़े 5 बजे बजरंग बली मंदिर पुलिस कंट्रोल रूम के सामने से निकलेगी। आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा में अधिक से अधिक लोगों की शामिल होने का आग्रह किया गया है।

भगवान परशुराम किसी वर्ग विशेष की ही पहचान नहीं है, अपितु वह संपूर्ण राष्ट्र की धरोहर है। हम सब भारतीय अपने नायक, गुरुनानक जी, महावीर जैन, महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी, महाराज अग्रसेन, डॉ. अंबेडकर जी, गुरु घासीदास, भगवान विश्वकर्माआदि जैसे महापुरुषों को वर्ग विशेष की पहचान बना देते हैं, जबकि यह सब राष्ट्र की धरोहर है। हम सबका दायित्व बनता है कि ऐसे प्रत्येक आयोजनों में हमें बढ़-चढ़कर सहभागिता निभानी चाहिए। बता दें कि परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा आज शाम 5.30 बजे बजरंगबली मंदिर, पुलिस कंट्रोल रूम के सामने से कचहरी चौक, नेताजी चौक होते हुए परशुराम चौक नैला में पूजन अर्चन के साथ समाप्त होगी। मारवाड़ी धर्मशाला नैला में सबके लिए भोज की व्यवस्था की गई है।

See also  JANJGIR CHAMPA : बोलेगा बचपन अभियान के तहत जिले के सभी स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन

Related Articles

Leave a Reply