छत्तीसगढ़

राशन दुकानों में आज लगेंगे शिविर, हर परिवार को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

स्वास्थ्य सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 13 अक्टूबर को ‘आयुष्मान कार्ड महाअभियान’ चलाया जा रहा है. इस एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों की पीडीएस यानी शासकीय राशन दुकानों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शिविर लगाया जाएगा. सरकार ने प्रदेश की आम जनता को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की योजना लागू की है. जरूरतमंदों को इसका लाभ दिलाने के लिए आज शहर में लगने वाले शिविरों में प्रत्येक परिवार के सभी सदस्यों के लिए अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे, जिससे सभी को 5 लाख रुपए तक की निःशुल्क उपचार सुविधा प्राप्त हो सके.

See also  स्कूल में आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल, जांच के बाद DEO की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक और शिक्षिका पर गिरी गाज

नागरिकों को अपने साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा, ताकि पहचान सत्यापन कर कार्ड तुरंत जारी किया जा सके. कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नागरिकों से अपील की है कि इस महाअभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित करने कहा है.

See also  दर्दनाक हादसा : विंडो एसी ब्लास्ट के बाद घर में लगी भीषण आग, पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

शिविर में बनेगा वय वंदना कार्ड

आज शिविर 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘वय वंदना कार्ड’ भी बनाए जाएंगे. जिनके आधार कार्ड में न्यूनतम आयु 70 वर्ष अंकित है, वे इस योजना के पात्र होंगे. ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिन्हें पहले से सामान्य आयुष्मान कार्ड जारी किया जा चुका है, उन्हें 70 वर्ष पूर्ण होने पर पुनः केवाईसी कराना आवश्यक होगा, जिससे उन्हें अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो सके.

See also  दोस्ती-अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग : तकनीकी जांच में खुद को पीड़िता बताने वाली ही निकली मास्टरमाइंड

Related Articles

Leave a Reply