देश

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर गिरे मजदूर के शरीर में घुसे 3 सरिये, डॉक्टरों ने बचा ली जान

ग्वालियर

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन इमारत की दूसरी मंजिल से मजदूर ऐसा गिरा कि नीचे रखे 12 एमएम मोटे दो से तीन फीट लंबे तीन सरिये पेट और सीने के आर-पार हो गए। उसकी स्थिति देखकर हर कोई उसकी जिंदगी के महज कुछ घंटे ही शेष मान रहा था। इस दर्दनाक घटना के बाद भी बिना घबराए मजदूर की जीवटता और डॉक्टरों के हाथों के हुनर ने ऐसा कमाल दिखाया कि त्योहार के दिन उसे जीवनदान मिल गया। अस्पताल ले जाए गए मजदूर के शरीर में सरिये घुसे होने से उसे सीटी स्कैन कक्ष तक में नहीं ले जाया सका तो ग्राइंडर से सरिये काटे गए।

See also  महाराष्ट्र: नासिक में भयानक हादसा, कुएं में गिरी कार, 6 छात्रों समेत 9 की मौत

डेढ़ घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने बुरी तरह कटी आंत को जोड़ दिया। उसकी हालत स्थिर है। डाक्टरों की निगरानी में रहेगा। रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत प्लेटफार्म क्रमांक एक की तरफ पुराने आरपीएफ थाने के पीछे रेल कर्मचारियों के आवास बन रहे हैं। यहां इमारत की दूसरी मंजिल पर मंगलवार की सुबह मजदूर छोटू जाटव पुत्र संतोष जाटव निवासी घास मंडी किलागेट दरवाजे के पल्ले लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान नीचे लिफ्ट की डक्ट में गिर गया।

See also  महाराष्ट्र: नासिक में भयानक हादसा, कुएं में गिरी कार, 6 छात्रों समेत 9 की मौत

केपीसी कंपनी पर लापरवाही का आरोप
बताया गया है कि चेन बेल्ट खुल जाने से यह हादसा हुआ पर मजदूर के स्वजन का केपीसी इंफ्रा कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केपीसी वही कंपनी है जिसने एयर टर्मिनल का काम किया है।

See also  महाराष्ट्र: नासिक में भयानक हादसा, कुएं में गिरी कार, 6 छात्रों समेत 9 की मौत

एयर टर्मिनल के काम के दौरान चार से पांच मजदूरों की मौत होने के मामले सामने आ चुके हैं, कुछ समय पहले 
ही एक मजदूर की मौत हुई थी। हर मामले में केपीसी पर लापरवाही के आरोप लगे। बताया गया है कि रेलवे स्टेशन के इस प्रोजेक्ट में भी पूरी तरह सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, इस कारण कर्मचारियों में आक्रोश भी है।

Related Articles

Leave a Reply