छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर SP की गाड़ी का कटा 2 हजार रुपए का चालान, बोले-ऊपर वाला सब देख रहा

बिलासपुर। बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह की गाड़ी के ड्राइवर ने रेड सिग्नल जंप कर ट्रैफिक नियम तोड़े, तो 2 हजार रुपए का चालान कट गया। ट्रैफिक नियम तोड़ने की घटना आईटीएमएस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जब एसपी को सिंग्नल जंप करने का मोबाइल पर मैसेज मिला, तो उन्होंने खुद 2000 रुपए का चालान जमा कर रसीद कटवाई। एसपी ने कहा कि, ऊपर वाला सब देख रहा है। इसलिए लोग खुद यातायात नियमों का पालन करें।

दरअसल, एसपी रजनेश सिंह पिछले रविवार की दोपहर किसी कार्यक्रम में जाने के लिए निकले थे। कलेक्टर अवनीश शरण भी उसी कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। इसलिए एसपी कलेक्टर की कार पर बैठ गए। उनके पीछे-पीछे ड्राइवर कार लेकर आ रहा था।

CCTV में रिकार्ड, एसपी को आया मैसेज

सत्यम चौक पहुंचने पर जैसे ही कलेक्टर की गाड़ी आगे बढ़ी, तो सिग्नल रेड हो गया। बावजूद इसके एसपी के ड्राइवर ने रेड सिग्नल जंप कर गाड़ी आगे बढ़ा दिया। यह घटना ITMS के CCTV कैमरे में रिकार्ड हो गया। साथ ही वाहन नंबर के आधार पर ऑटोमैटिक चालान कट गया। इसका मैसेज भी एसपी के मोबाइल पर आया था।

See also  कांग्रेस नेता के बेटे का हंगामा : नशे की हालत में गरबा उत्सव में कर रहे थे हंगामा, SDOP की कर दी पिटाई..... फिर क्या हुआ, पढ़िए... 

संदेश यह भी की नियम तोड़ने वाला बख्शा नहीं जाएगा

एसपी रजनेश सिंह ने केवल अपनी गाड़ी का चालान नहीं कटवाया, बल्कि उन्होंने जुर्माने की राशि भी जमा कराते हुए एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दिया। संदेश यह भी है कि, शहर में यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। नियम तोड़ने पर सख्ती से कार्रवाई भी की जाएगी, चाहे कोई भी हो।

ऊपर वाला सब देख रहा है- एसपी

एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि, दोपहर का समय होने के कारण चौक पर भीड़भाड़ नहीं थी। इसके बावजूद हर चौक-चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके माध्यम से पुलिस दिन रात सड़क पर यातायात की निगरानी कर रही है। कोई भी हो यातायात नियमों का उल्लंघन कर बच नहीं सकता है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि, ऊपर वाला सब देख रहा है, लोग खुद ही यातायात नियमों का पालन करें। इससे यातायात व्यवस्था को सुधारने में मदद मिलेगी।

See also  गोलबाजार में कपड़ा दुकान की छत तोड़कर घुसे चोर, नकदी समेटकर हुए फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Related Articles

Leave a Reply