छत्तीसगढ़

कच्ची शराब पीने से दो की मौत, तीन की हालत गंभीर, इलाके में मचा हड़कंप

कोरबा। जिले के कोरकोमा शिवनगर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां कच्ची शराब के सेवन से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान राजमीन बाई और जय सिंह के रूप में हुई है। वहीं, राजाराम, राजकुमार और चमेली बाई को गंभीर हालत में उपचार के लिए कोरबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  8 लोगों की संदिग्ध मौतों का खुलासा, साइको किलर गिरफ्तार, इस वजह से जहर मिलाकर पिलाया था शराब

बताया जा रहा है कि सभी लोगों ने एक ही स्रोत से कच्ची शराब का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते स्थिति गंभीर हो गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कच्ची शराब जहरीली होने की आशंका जताई जा रही है।

See also  इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी रोष है। लोगों ने क्षेत्र में चल रही अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की माँग की है।

Related Articles

Leave a Reply