छत्तीसगढ़

पूर्व सीएम के गढ़ में ‘मंत्री’ की हत्या, पुलिस के हाथ अब तक खाली

दुर्ग

शहर के कोतवाली थाना से महज कुछ ही दूरी पर ही करीब चार युवकों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को शासकीय चिकित्सालय दुर्ग ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस हत्या की वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी है. पुलिस ने यह पूरी घटना पुरानी रंजिश के चलते किए जाने की आशंका जताई है.

See also  छत्तीसगढ़ में मितानिनों का हल्लाबोल, जगह-जगह किया प्रदर्शन, कहा- हम वही मांग रहे जो सरकार ने खुद किया था वादा

कोतवाली थाना के पास ही हुई हत्या : पुलिस के अनुसार, दुर्ग बस स्टैंड के पार्किंग ठेकेदार राम उर्फ मंत्री यादव (48) निवासी पचरीपारा मंगलवार की रात लगभग 8 बजे गंजपारा किसी काम से जा रहा था. इस दौरान अज्ञात आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से वार कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. यह पूरी घटना दुर्ग कोतवाली थाना से महज कुछ दूरी पर हुई.

See also  सराफा महासम्मेलन 28 जून को : प्रदेशभर के व्यापारी होंगे एक मंच पर, व्यापार के भविष्य पर होगा मंथन

पुरानी रंजीश के चलते हत्या की आशंका : बस स्टैंड के ठेकेदार मंत्री यादव की हत्या की जानकारी लगते ही दुर्ग जिला अस्पताल में पचरी पारा के लोगों की भारी भीड़ जुट गई. कुछ माह पहले दुर्ग के एक पूर्व पार्षद से मंत्री यादव के परिवार वालों का विवाद हुआ था. पूर्व पार्षद जेल भी गया था और जेल से छूटने के बाद सोशल मीडिया पर उसने धमकी भरा मैसेज भी डाला था.

See also  स्कूल में आपत्तिजनक हरकत का वीडियो वायरल, जांच के बाद DEO की बड़ी कार्रवाई, शिक्षक और शिक्षिका पर गिरी गाज

“पुरानी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. आरोपियों की पहचान कर ली गई है. आरोपी घटना के बाद से मोबाइल बंद कर फरार हो गए हैं. पुलिस की टीम और ACCU की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है. पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका है.” – हेम प्रकाश नायक, डीएसपी, क्राइम ब्रांच

Related Articles

Leave a Reply