छत्तीसगढ़बिलासपुर

पुजारी के घर 1.30 करोड़ की डकैती:पत्नी को बंधक बनाया, फिर नोटों से भरी पेटी ले गए; कहा- क्राइम ब्रांच से हैं

बिलासपुर में एक पुजारी घर एक करोड़ 30 लाख रुपए की डकैती का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच की टीम बनकर पहुंचे 4-5 युवक और 2 महिलाएं पहुंची। उन्होंने पुजारी की पत्नी को पहले बंधक बनाया, फिर घर पर रखी पेटी लेकर फरार हो गए।

मंगलवार दोपहर 12 बजे की इस घटना के दौरान पुजारी की पत्नी गोमती घर पर अकेली थी। दोनों को नहीं पता था कि पेटी में इतने रुपए थे।

पुजारी ने बताया उसके यजमान ने पेटी रखवाया था, तब उन्हें बताया गया था कि इसमें कुछ दस्तावेज और पैसे हैं। लेकिन जब डकैती की खबर उसे दी गई, तब पेटी में 1 करोड़ 30 लाख रुपए होने की बात सामने आई। पूरा मामला सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का है। शिकायत पर पुलिस संदेहियों की जानकारी जुटा रही है।

See also  भूकंप के झटकों से हिला बस्तर, ओडिशा का कोरापुट था केंद्र, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

6 महीने पहले यजमान ने रखवाया था पेटी

सिरगिट्टी बस्ती में रहने वाले पुजारी कृष्ण कुमार मिश्रा के मुताबिक सकरी निवासी विद्याप्रकाश पांडेय उनका यजमान है। पारिवारिक परेशानियों के चलते विद्याप्रकाश उनसे पूजा-पाठ कराया था। जिसके बाद से उनके अच्छे संबंध बन गए।

करीब 6 महीने पहले विद्याप्रकाश अपने बेटे, बहू और नाती को लेकर पुजारी के घर पहुंचा। उसने एक बंद पेटी दी, जिसमें ताला लगा हुआ था। उसने बताया कि वो इसे बाद में अपने घर ले जाएगा। संबंधों के चलते पुजारी ने पेटी अपने घर पर रख लिया।

See also  अफरा-तफरी के बीच गैस एजेंसियों की मनमानी, हो रही कालाबाजारी, घंटों लाइन लगने के बावजूद राहत नहीं

पुजारी ने कहा- नहीं देखे थे रुपए

पुजारी ने बताया कि संबंधों के चलते उन्होंने बंद पेटी अपने पास रख लिया था। चाबी उनके चेले विद्याप्रकाश के पास ही थी। उन्होंने कभी भी पेटी में रुपए नहीं देखा था। बीच-बीच में विद्याप्रकाश उनके घर जरूर आता था। इस दौरान उसने इतनी बड़ी रकम पेटी में होने का कभी जिक्र तक नहीं किया।

See also  रेल यात्रियों के लिए जरुरी खबर : रायपुर- उरकुरा- मांढर सेक्शन में तकनीकी अपग्रेड के चलते लोकल ट्रेने रहेंगी प्रभावित 

जानकार या परिचितों के शामिल होने की आशंका

जिस तरह से पुजारी के घर पर डकैती हुई है और आरोपियों ने उनके घर से केवल पेटी ले गए हैं। इससे पुलिस को शक है कि कोई जानकार या फिर परिचित के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा।

पुलिस ने जांच के लिए पुजारी के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, तब पता चला कि आरोपी स्कार्पियो में सवार होकर आए थे। पुलिस स्कार्पियो की जानकारी जुटाकर संदेहियों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply