छत्तीसगढ़

स्कॉर्पियो से 4,04,50,000 रुपए बरामद, गुजरात के दो युवक गिरफ्तार, किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है मामला

खैरागढ़. स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले खैरागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। ईतवारी बाजार एमसीपी प्वाइंट पर नियमित वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो (MH-12 WZ-0696) को रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर करोड़ों रुपए मिले, जिससे पुलिस भी हैरान रह गई।

स्कॉर्पियो में सवार दो युवक गुजरात निवासी पारस पटेल और अक्षय पटेल शुरू में सामान्य दिखाई दिए, लेकिन उनके हावभाव और जवाबों में घबराहट साफ झलक रही थी। शक गहराया तो मौके पर प्रतिष्ठित गवाह बुलाए गए, कैमरे चालू हुए और स्कॉर्पियो की गहन तलाशी शुरू हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने सीटों के नीचे बने गुप्त खांचे (सीक्रेट चेम्बर) का पता लगाया। जैसे ही इसे खोला गया तो नोटों के बंडलों से भरे थैले एक-एक कर बाहर आने लगे। गिनती में रकम 4,04,50,000 रुपए निकला।

See also  ई-फार्मेसी का विरोध : छत्तीसगढ़ की 18 हजार दवा दुकानें रही बंद, 100 करोड़ का कारोबार ठप रहा

रकम के बारे में कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने BNSS की धारा 106 के तहत नगदी और वाहन को जब्त कर लिया है। वहीं दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी की संवेदनशीलता और संदिग्धता को देखते हुए पूरा मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है, जो अब इस करोड़ों की नकदी के स्रोत और लेन-देन की जांच करेगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह रकम किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जिसकी कड़ियां जल्द सामने आ सकती है।

See also  किराना गोदाम में देर रात लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर राख, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद

Related Articles

Leave a Reply