छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में लाश:युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, कुछ दूरी पर मिली चाबी लगी बाइक

जांजगीर-चांपा जिले के कल्याणपुर फाटक के पास एक अज्ञात युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर बाइक मिली है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस ने बताया कि स्टेशन मास्टर ने ट्रैक पर लाश मिलने की सूचना दी थी। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। युवक के शरीर के टुकड़े रेलवे ट्रैक पर बिखरे पड़े हुए थे। शव को रेलवे ट्रैक से उठाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

See also  ई-फार्मेसी का विरोध : छत्तीसगढ़ की 18 हजार दवा दुकानें रही बंद, 100 करोड़ का कारोबार ठप रहा

कोई पहचान पत्र नहीं मिला

पुलिस ने बताया कि रेलवे ट्रैक के पास बाइक में चाबी लगी मिली है। युवक ने काली शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी। कोई पहचान पत्र नहीं मिला। आरटीओ से मोटरसाइकिल का नंबर चेक कराया गया।

इस दौरान पता चला कि प्रकाश क्षत्रिय, ग्राम बहुरता, तहसील तखतपुर, जिला बिलासपुर का नाम सामने आया। फोन पर बात करने पर उसने बताया कि वह गाड़ी बेच दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  जांजगीर-चांपा को मिली 10 नई Dial 112 गाड़ियां | अब मिनटों में पहुंचेगी पुलिस और इमरजेंसी मदद

Related Articles

Leave a Reply