छत्तीसगढ़रायपुर

सीमेंट कंपनियां बैकफुट पर : वापस लिए बढ़े दाम, अब चिल्हर में कीमत 300 से नीचे

रायपुर। भाव खा रही सीमेंट कंपनियां आखिरकार बैकफुट पर आ गईं। उसने बढ़े हुए दाम वापस ले लिए। छत्तीसगढ़ की सीमेंट कंपनियों ने बीते सप्ताह 10 से 15 रुपए दाम बढ़ा दिए थे, जबकि प्रदेश सरकार ने कंपनियां से साफ कहा है कि दाम बढ़ाने से पहले कारण बताते हुए मंजूरी लेनी होगी। इसके बावजूद कंपनियों ने मनमर्जी करते हुए दाम बढ़ा दिए। 

See also  पिता ने 5 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार डाला, पारिवारिक विवाद में उठाया कदम, गिरफ्तार

अंततः कंपनियों ने जहां बढ़े दाम वापस लिए, वहीं सितंबर में बढ़ाए गए 50 रुपए दाम में से पहले 45 रुपए ही दाम कम किए थे, उसके बचे हुए पांच रुपए को भी कम कर दिया है। प्रदेश में सीमेंट की कीमत थोक में 250 से 280 रुपए हो गई है। चिल्हर में यह 260 से 290 रुपए में मिल रहा है। नॉन ट्रेड में भी पांच से दस रुपए दाम कम किए गए हैं। इसके दाम अब भी 10 से 15 रुपए ज्यादा हैं। सीमेंट कंपनियों के दाम बढ़ाने पर प्रदेश सरकार का अंकुश नहीं है। यही वजह है कि कंपनियों की जब मर्जी होती है, दाम बढ़ा देती हैं। इस बार सितंबर में कंपनियों ने खुले बाजार के साथ ही नॉन ट्रेड सीमेंट के दाम 50-50 रुपए बढ़ा दिए थे। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के साथ बैठक में यह तय किया गया कि कंपनियां बढ़े हुए पूरे दाम वापस लेंगी और भविष्य में दाम बढ़ाने से पहले इसका कारण प्रदेश सरकार को बताते हुए मंजूरी लेंगी। 

See also  रायपुर बस स्टैंड से चोरी हुई बस बरामद : होली के बाद से फरार था आरोपी,  जांजगीर-चांपा के अकलतरा में पुलिस ने दबोचा

Related Articles

Leave a Reply