छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में खून से लथपथ मिली किसान की लाश:धारदार हथियार से हुई हत्या,आधी रात अज्ञात का फोन आने के बाद घर से निकला था

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम अफरीद में एक किसान की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आंगन केवट के रूप में हुई है। वह खेती-किसानी के साथ ट्रैक्टर भी चलाता था।

रविवार की रात को खाना खाने के बाद आंगन केवट अपने घर में सो रहा था। रात 12 से 1 बजे के बीच उसके पास किसी का फोन आया। वह बिना किसी को बताए घर से निकल गया। नेशनल हाईवे 49 स्थित आनंद ढाबे से गुटखा खरीदने के बाद वह लौट रहा था।

See also  हैवानियत करने वाला पति गिरफ्तार : पत्नी का मुंडन कर बच्चों का पेशाब भी पिलाया, दोनो ने की थी लव मैरिज

तालाब के पास खून से लथपथ मिली किसान की लाश

वहीं, दर्रीपारा तालाब के पास खून से लथपथ किसान की लाश मिली। इसके बाद सारागांव पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को सड़क पर खून के छींटे मिले। शव के पेट और पीठ पर दो जगह धारदार हथियार से वार के निशान थे।

See also  पेड़ कटाई के दौरान गिरा बिजली का खंभा, चपेट में आने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भिजवा दिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

See also  जांजगीर-चांपा : एक साल से लापता युवक का मिला नर कंकाल, इलाके में दहशत

Related Articles

Leave a Reply