देश

बड़ा हादसा, चलते टेंपो ट्रैवलर पर गिरीं चट्टानें, 9 लोगों की मौत

किन्नौर 

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां के सांगला-छितकुल रोड पर भूस्खलन के बाद चट्टानें चलते टेंपो वलर वाहन पर गिर गईं. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. वहीं, चार लोग जख्मी हैं. बताया जा रहा है कि हादसा रविवार दोपहर 1.30 बजे हुआ. सांगला-छितकुल रोड पर बटसेरी के पास चट्टानें गिरीं. इसकी चपेट में सांगला की ओर जा रहा टेंपो ट्रैवलर (एचआर 55 एसी 9003) भी आ गया. इसमें 11 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि इनमें से 9 की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि घटना में मारे गए यात्रियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. ये सभी अलग अलग जगहों से हैं और एक दूसरे के परिवार के या रिश्तेदार नहीं है. 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हुई है. हादसे में एक स्थानीय नागरिक भी घायल हो गया है. चट्टानें गिरने के चलते और भी वाहनों को नुकसान पहुंचा है. लेकिन बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं. इस सड़क पर शनिवार से ही लैंडस्लाइड जारी है. बताया जा रहा है कि भूस्खलन के चलते चट्टानों की चपेट में बटसेरी पुल आ गया. पुल पूरा टूट गया. इसके अलावा वहां से निकल रहे कुछ लोगों, सेब के बाग और मकानों को भी नुकसान पहुंचा है. मौके पर पुलिस पहुंच गई है और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.

See also  हाथरस हादसा: कौन हैं भोले बाबा...सत्संग के दौरान क्यों मची भगदड़? जानें सबकुछ

दूसरी ओर, महाराष्ट्र के रायगढ़, रत्नागिरी और सतारा में भूस्खलन की घटनाओं में 73 लोगों की मौत हो चुकी है. सबसे ज्यादा रायगढ़ के महाड में 44 लोगों की भूस्खलन से जान गई. वहीं, तीनों जिलों में 47 लोग अभी भी लापता हैं. महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक, बाढ़ से जुड़ीं घटनाओं में राज्य में अब तक 112 लोगों की मौत हो चुकी है. एनडीआरएफ की 34 टीमें रेस्क्यू अभियानों में जुटी हैं.

Related Articles

Leave a Reply