छत्तीसगढ़

हाथियों का आतंक : झोपड़ी में रह रही महिला को कुचला, मौत

धमतरी

जिले में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है। बीती रात हाथियों ने एक महिला को कुचल दिया है। इससे उसकी मौत हो कई है। इसके अलावा कई घरों को भी तोड़ दिया है। सूचना मिलते ही वन विभाग के अफसर घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। घटना दक्षिण सिंगपुर रेंज के कंपार्टमेंट 84 की है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में 22 हाथियों का दल घूम रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जंगल में अतिक्रमण कर रहे लोगों को बीती रात ही वन विभाग ने हटा कर बस्ती खाली करवाई थी। लेकिन मृतक महिला ने वन विभाग की बात नहीं मानी और अपनी झोपड़ी में ही रुक गई थी, जि​से हाथियों ने कुचलकर मार डाला।

See also  बजट से छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मचारी मायूस, बड़े आंदोलन की बनाई रणनीति

Related Articles

Leave a Reply