छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सभी मेडिकल कॉलेजों में खुलेगी पुलिस चौकी : स्वास्थ्य विभाग ने डीजीपी को लिखा पत्र, स्वास्थ्य मंत्री बोले -गृहमंत्री से करूंगा चर्चा

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के सभी मेडिकल कॉलेज में  पुलिस चौकी खुलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने डीजीपी को पत्र लिख है। कुछ दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों की पुलिस चौकी में हथियारबंद जवानों की तैनाती का फैसला लिया है। कोलकाता में हुई वारदात के बाद राज्य के अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार गंभीर है।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने  बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि, राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में पुलिस चौकी खुलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखा है। आगे कहा की मैं गृहमंत्री जी से भी इस विषय पर चर्चा करूंगा। कोलकाता में हुई घटना के बाद से राज्य सरकार स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नज़र आ रही है।

See also  पक्के घरों का सपना होगा साकार! PM आवास योजना-ग्रामीण के लिए 2677 करोड़ रुपए जारी

मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में जवानों की तैनाती

वहीं बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल निरीक्षण के दौरान वे शहर के अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचे और वहां के स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से रेप-हत्या के बाद से लगातार डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग  की जा रही है।इसी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि, राज्य के सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा के लिए हथियारों के लैस रिटायर्ड आर्मी जवानों को तैनात किया जाएगा। सभी अस्पताल में एक जवान की तैनाती होगी। 

See also  छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का कहर : कोरबा में पेड़ का बड़ा डाल टूटने से तीन दोस्तों की मौत, बिलासपुर-रायगढ़ में ब्लैकआउट

दरअसल,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेकाहारा समेत शहर के अन्य अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों से इलाज की व्यवस्था को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मेकाहारा में सबसे पहले पुलिस चौकी में जवानों की मौजूदगी देखी और पुलिस चौकी के जवान बगल के कमरे में आराम करते दिखा, तो उसे चेतावनी भी दी।

See also  खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 2638 बोरी रासायनिक खाद जब्त

Related Articles

Leave a Reply