छत्तीसगढ़

डेंटल कॉलेज मेस में छात्रों की सेहत से खिलवाड़ : खाने में निकला मरा मेंढक, एक्सपायरी और प्रतिबंधित सामग्री भी मिली

राजनांदगांव। शहर के डेंटल कॉलेज की मेस में छात्रों की सेहत से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। मेस में परोसी गई सब्जी में मरा हुआ मेंढक मिलने से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद छात्रों ने भोजन का बहिष्कार करते हुए मेस प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रबंधन से मामले की शिकायत की।

See also  छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी... हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ

छात्रों के अनुसार, यह घटना बीती रात भोजन के दौरान सामने आई, जब सब्जी परोसते समय प्लेट में मरा हुआ मेंढक दिखाई दिया। इस दौरान छात्रों ने तुरंत वीडियो और फोटो बनाए, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। छात्रों का कहना है कि मेस की साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता को लेकर पहले से ही शिकायतें की जा रही थी, लेकिन इस घटना ने हालात की गंभीरता उजागर कर दी।

See also  CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

मामले की सूचना मिलते ही फूड सेफ्टी विभाग की टीम तत्काल कॉलेज परिसर पहुंची और मेस की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान किचन, स्टोर रूम और उपयोग में लाई जा रही खाद्य सामग्री की जांच की, जिसमें कई एक्सपायरी डेट के मसाले, जीरा, मिर्च पाउडर सहित अन्य खाद्य पदार्थ पाए गए। इसके अलावा जांच में कुछ प्रतिबंधित सामग्री और बिना FSSAI प्रमाणन वाला सामान भी मिला, जिसे टीम ने जब्त कर सैंपल के तौर पर संग्रहित किया। फूड सेफ्टी अधिकारियों ने मेस संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि प्रारंभिक जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई है।

See also  एक अप्रैल से मैनुअल सिस्टम से चालान पूरी तरह हो जाएंगे बंद, केवल ऑनलाइन ही जमा होंगे चालान

Related Articles

Leave a Reply