छत्तीसगढ़

‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन बोले- ये मोदी का गुजरात मॉडल नहीं है…

राजनांदगांव

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजनांदगांव के ग्राम ठेकवा में ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शिरकत की। सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद हैं।

सम्मेनल को संबोधित करते हुए सीएम बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि प्रदेश के 10 पिछड़े जिलों में राजनांदगांव का नाम शामिल है। भाजपा सरकार ने प्रदेश को लूटने का काम किया है चुनाव के कारण पेट्रोल, डीजल का दाम कम किया गया है। सीएम ने कहा कि हर हाल में किसानों का प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी। गौपालक, किसान, भूमिहीन मजदूर हर वर्ग को सरकार पैसा दे रही है। साथ ही भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कमल में बटन दबाने से अडानी को फायदा होगा।

See also  छत्तीसगढ़ में अब दवाएं मिलेगी आधी कीमतों पर, 169 शहरों में श्री धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर खुलेंगे, CM बघेल 20 अक्टूबर को करेंगे योजना की शुरुआत

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भरोसे की धरती है। मैं संस्कारधानी आया हूं इससे पहले जांजगीर आया था। इस बार फिर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि ये मोदी का गुजरात मॉडल नहीं है, ये भूपेश बघेल और केबिनेट मंत्रियों का छत्तीसगढ़ मॉडल है।

Related Articles

Leave a Reply