देश

झारखंड: दशहरा मेले में पति ने नहीं दिलाई नई साड़ी, गुस्से में ट्रेन के आगे कूद गई महिला

दुमका

झारखंड के दुमका में एक झकझोर देने वाली घटना हुई है. यहां एक महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस के मुताबिक यह महिला दशहरे के मेले में अपने पति से नई साड़ी की डिमांड कर रही थी, लेकिन उसका पति इस समय इतना खर्च कर पाने की स्थिति में नहीं था. यह बात उसकी पत्नी समझ नहीं पायी और गुस्से में उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दिया. इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

मामला दुमका जिले के बागझोपा गांव का है. मृत महिला की पहचान सेंदो देवी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई और पति एवं अन्य परिजनों को मौके पर बुलाया. महिला के पति ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह ट्रैक्टर चलाता है. कुछ समय से उसके हाथ तंग हैं, लेकिन उसकी पत्नी सेंदो देवी दशहरा मेला जाने के लिए नई साड़ी की मांग पर अड़ी हुई थी. उसने अपने पत्नी को भरोसा देने की कोशिश की थी अगले महीने वह साड़ी दिलाने की कोशिश करेगा, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी.

See also  बेटे को शरीर से बांधा, फिर पत्नी संग लगाई फांसी; घर में लटकी मिलीं 3 लाशें… हैरान कर देगी सुसाइड की ये कहानी

ट्रेन के आगे कूदी महिला
पीड़ित पति के मुताबिक काफी प्रयास के बावजूद वह दशहरा मेले से पहले साड़ी खरीदने भर रकम की व्यवस्था नहीं कर पाया. उसने जैसे ही अपनी पत्नी को बताया कि अभी पैसे की व्यवस्था नहीं हो पायी है तो वह गुस्से में घर से निकली और ट्रेन के आगे कूद गई. पुलिस के मुताबिक फिलहाल महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस महिला के पति एवं परिवार के अन्य लोगों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की अन्य एंगल से भी जांच कर रही है.

एक अन्य महिलाने पीया जहर
उधर, झारखंड के ही चतरा जिले में एक और घटना हुई है. यहां सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले सुनील भारती की पत्नी पूनम देवी ने दुर्गा पूजा के मौके पर साड़ी नहीं खरीदे जाने से नाराज होकर कीटनाशक पी लिया था. इस घटना में पूनम की भी मौत हो गई थी. पुलिस के मुताबिक पूनम देवी और सुनील भारती के चार बच्चे हैं. चारों बच्चों के लिए पूनम के पति ने बाजार से कपड़ा तो खरीद लिया, लेकिन पैसे कम पड़ गए तो अपने लिए और अपनी पत्नी के लिए कपड़े नहीं खरीद पाया. इससे पूनम नाराज हो गई थी.

See also  मई के पहले सप्ताह में इस तारीख को जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

Related Articles

Leave a Reply