देश

मुझे माफ कर दो… बोलते-बोलते फांसी पर झूली नर्सिंग की छात्रा; घरवालों के लिए छोड़ा वीडियो मैसेज

पटना

बिहार की राजधानी पटना से आत्महत्या की हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सबसे बड़ी बात यह है कि छात्रा ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. छात्रा का नाम दामिनी उर्फ डॉली बताया जा रहा है. जिसकी उम्र 30 साल के करीब थी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

राजधानी पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र में डॉली नाम की छात्रा नर्सिंग की तैयारी कर रही थी. छात्रा ने सोमवार देर रात अपने रूम में फांसी का फंदा कर आत्महत्या कर ली है. वहीं, आत्महत्या से पहले छात्रा ने एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही है. साथ ही वह पिता से माफी मांगती हुई भी नजर आ रही है. वीडियो में डॉली काफी परेशान नजर आ रही है. घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई.

See also  पर्यटन को बढ़ावा देने ’देखो बस्तर सीजन-2 बस्तर ऑन बाइक’ का हुआ आयोजन

आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस पूरे मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. हालांकि, पूरे मामले में पुलिस का अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. पुलिस इस मामले को लेकर कई लोगों से पूछताछ कर रह रही है. घटना के बाद से ही मृतक छात्रा के परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है.

कम नहीं हो रही आत्महत्या की घटनाएं
बता दें कि इससे पहले सितंबर महीने में भी पटना के सिटी इलाके में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल कैंपस के हॉस्टल में एक छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी, तब प्रिंसिपल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. छात्रों की बढ़ती आत्महत्या की घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय बन गई हैं.

See also  दो बाईकों में जबरदस्त भिड़ंत दो की मौत दो बच्चों सहित चार घायल दो की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply