छत्तीसगढ़रायपुर

IAS सुबोध कुमार सिंह बनाए गए मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, आदेश जारी

रायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1997 बैच के IAS सुबोध कुमार सिंह राज्य सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. सुबोध को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रमुख सचिव बनाया गया है.

सुबोध कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1997 बैच के अफसर हैं. वे छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस हैं और रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं. वे हाल ही में केंद्र सरकार में स्टील मिनिस्ट्री में एडिशनल सेक्रेटरी और वित्तीय सलाहकार के पद पर थे. राज्य सरकार के अनुरोध पर वे छत्तीसगढ़ लौटे हैं और अब उन्हें राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया है. इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है.

See also  429 करोड़ की ठगी का खुलासा: साइबर क्राइम के मामले में रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply