छत्तीसगढ़

घर के बरामदे युवक की संदिग्ध परस्थिति में मिली लाश, पुलिस जाँच में जुटी

गरियाबंद. सिटी कोतवाली थाना इलाके के दर्रीपारा में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में खून से सनी लाश मिली है. मृतक की पहचान जयलाल निषाद के रूप में हुई है. सिर में चोट के निशान मिले हैं. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही डीएसपी निशा सिन्हा और थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. स्थानीय लोगों ने नशे में विवाद के कारण घटना की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है. 

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

जानकारी के मुताबिक, घर में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में युवक की खून से लथपथ लाश मिली. मृतक जयलाल निषाद (35 साल) के चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. डीएसपी निशा सिन्हा और थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव भी जांच के लिए घटनास्थल का निरीक्षण. 

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

फिलहाल हत्या के कारणों को जानने पुलिस जांच जारी है. स्थानीय लोगों ने नशे में विवाद के कारण घटना की आशंका जताई है. पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है. 

Related Articles

Leave a Reply