छत्तीसगढ़रायगढ़

पुलिस का गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 60 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ | रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से गांजा लेकर आ रही कार को पकड़ लिया। थाना तमनार के धौराभांठा मेन रोड पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध कार को रोका और तलाशी ली।

जांच में कार की डिक्की से 9 पैकेटों में छिपाकर रखा गया 60 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मामले में तीसरे आरोपी का भी नाम सामने आया है। जब्त गांजा, कार और मोबाइल सहित कुल 20 लाख 24 हजार 750 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

See also  कोरबा: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, वन पट्टा और नामांतरण के नाम पर पटवारी लेता था मोटी रकम

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहन लाल सिदार, विनोद प्रधान और कमल मेहर, निवासी संबलपुर ओडिशा के रूप में हुई है। पुलिस ने थाना तमनार में अपराध क्रमांक 78/2026 के तहत धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में ओडिशा कनेक्शन भी उजागर हुआ है और आगे की जांच जारी है।

See also  विधायक का अनोखा फैसला : VIP शादी छोड़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में करेंगे विवाह, प्रदेशभर में चर्चा

Related Articles

Leave a Reply