छत्तीसगढ़

नवनिर्वाचित जनपद सदस्य के बिगड़े बोल, कृषि मंत्री नेताम को लेकर कही ऐसी बात कि मच गया बवाल

बलरामपुर। सत्ता मिली नहीं कि जबान बेलगाम हो गया, ऐसा ही कुछ हाल नवनिर्वाचित जनपद सदस्य मोहम्मद बख्श का है, जिन्होंने भरी सभा में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए चोट्टा और बेवकूफ तक कह दिया. इस पूरे वाकये का वीडियो सामने आने के बाद भाजपाइयों में रोष व्याप्त है.

See also  डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी सुविधा, 23 से 28 मार्च तक चलेगी नवरात्रि स्पेशल ट्रेन, 63 स्टेशनों पर होगा ठहराव

दरअसल, जनपद सदस्य मोहम्मद बख्श निर्वाचित होने के बाद रामचन्द्रपुर में जनता का आभार व्यक्त करने पहुंचे थे. सभा के दौरान अपने संबोधन में परीक्षा केंद्र के ट्रांसफर करने के लिए जिम्मेदार ठहराए जताने पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए मोहम्मद बख्श ने मंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया. सभा में जनपद सदस्य के साथ न तो मंच पर मौजूद लोगों ने और न ही सभा में मौजूद जनता ने विरोध या आपत्ति जताना तो दूर हंसते हुए सुनाई दिए.

See also  महानदी पुल के नीचे मिली युवक की लाश, हत्या के साथ आत्महत्या के भी एंगल से जांच कर रही पुलिस

Related Articles

Leave a Reply